लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने विशाल सिंह ठाकुर को सौंपी उत्तराखंड की कमान

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया गया मनोनयन, प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए विशाल सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह मनोनयन किया गया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

जारी पत्र के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आदेशानुसार विशाल सिंह ठाकुर को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने अपने संदेश में कहा कि विशाल सिंह ठाकुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ठाकुर प्रदेश में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन को विस्तार देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विशाल सिंह ठाकुर के सामने संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीति में पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

यहां देखें नियुक्ति पत्र

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments