देहरादून: महिला दिवस पर BJP महानगर महिला मोर्चा का सम्मान समारोह, ‘लखपति दीदी’ से सशक्तिकरण का संदेश

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च 2026 (सोमवार) को सर्वे चौक स्थित IRDT ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान को स्मरण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मंच से उपस्थित अतिथियों और महिला कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिला उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘लखपति दीदी’ जैसे प्रयासों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती की दिशा में आगे बढ़ाने की बात भी रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती गीता धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जब भी महिलाओं को अवसर और सम्मान मिला है, उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, साहित्य, खेल, उद्योग और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि मातृशक्ति समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने भी मंच से सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रदेशभर में महिला दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में नारी को मिले उच्च स्थान का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सहभागिता से ही समाज का संतुलित विकास संभव है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिला कार्यकर्ताओं और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका लगातार व्यापक और प्रभावशाली हो रही है। शिक्षा, तकनीकी विकास और सरकारी नीतियों के सहयोग से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सम्मान, समानता, सुरक्षा और अधिकारों को और मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर भी है।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी एवं अन्य अतिथियों द्वारा कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डॉ. अर्चना वर्मा, शिखा उनियाल, उमा कोठारी, अंजना, पूजा सिंह, सुप्रिया गुलाटी, रामप्रीत कौर, बबीता सहोत्रा, नीलू मित्तल और सुशीला डोभाल के नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह, नेहा शर्मा, कमली भट्ट, सुरेंद्र राणा, जगदीश सेमवाल सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments