एसएसपी की सख्ती रंग लाई: चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

देहरादून। थाना सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूरण सिंह पुत्र स्व बुद्ध सिंह निवासी वद्रीपुर थाना सहसपुर, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 पेटी BLUE STROKE EXGUISITE WHISKY और 02 पेटी BLUE STROKE अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UK08 U0930 स्वीफ्ट डिजायर कार को भी सीज कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर की गई है, जो अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के लिए लगातार निर्देश दे रहे हैं।

पुलिस टीम में निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी, कानि0 सुरेश रावत और कानि0 प्रवीण कुमार शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments