एसएसपी का दून में नॉर्थ-ईस्ट छात्रों को सुरक्षा और सहयोग का ‘कवच’

देहरादून — नार्थ ईस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन के छात्रों व पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी दून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल से शिष्टाचार भेंट की। जनपद का कार्यभार ग्रहण करने पर एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने एसएसपी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। भेंट के दौरान देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों/वाणिज्यिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

एसोसिएशन की ओर से यह विषय प्रमुखता से उठाया गया कि देहरादून में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-समन्वय और सतर्कता को और मजबूत किया जाए। इस पर एसएसपी दून ने उपस्थित छात्र पदाधिकारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पुलिस से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा भी रखी। एसएसपी दून ने कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया तथा भरोसा दिलाया कि दून पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments