आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल संचलन हेतु दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

देहरादून। आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग और त्रिवेणी घाट स्थित होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं में चैकिंग और सत्यापन की कार्यवाही की।

अभियान के दौरान मुख्य मार्ग और फुटपाथ पर अवैध रूप से बोर्ड और सामान लगाकर अतिक्रमण करने वाले प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 1250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा, अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों और किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 3 भवन और प्रतिष्ठान स्वामियों का पुलिस ने 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 30 हजार रुपये का जुर्माना किया। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने भाग लिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments