DM मयूर दीक्षित की पहल: सरकारी गाड़ियों में डस्टबिन के साथ हरिद्वार को ‘क्लीन’ बनाने की मुहिम

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है।जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने की पहल की गई है,जिसका शुभारंभ आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद के सभी सरकारी एवं निजी वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगाए जाए,जिससे कि कोई भी व्यक्ति वाहनों से कूड़े को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फैंक सके।इस अवसर पर आरटीओ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने कहा कि इस पहल के अंतर्गत जनपद में सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए गए हैं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोका जा सके। साथ ही सभी निजी एवं वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहन संचालकों से भी अपने वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने की अपील की गई है, जिससे यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखी जा सके।

  इस अभियान पर उन्होंने जनपदवासियों एवं वाहन संचालकों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरिद्वार केवल प्रशासन का लक्ष्य नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बना ले, तो ‘हरिद्वार स्वच्छ हो अपना’ संकल्प अवश्य साकार होगा।”इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध सभी सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने के लिए वाहन चालकों को डस्टबिन उपलब्ध कराए गए।

 इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,परिवहन कर अधिकारी वरना सैनी,परिवहन सहायक निरीक्षक  अनिलकुमार,पुनीत नागर, परिवहन आरक्षी सचिन, अर्जुन,राहुल आदि मौजूद रहे।


  

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments