बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित

पौड़ी। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा दिवई की ग्राम प्रधान अनुसुया देवी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया तथा समाज में बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनके प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना तथा उनकी शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, गोपाल कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अरुणा, अंजू, सुनीता, पूर्णिमा, रीता सहित परियोजना के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments