नाबालिग से दुष्कर्म: नशीला पदार्थ पिलाकर बर्बरता, दून पुलिस ने खुलासा कर पकड़ा मुख्य आरोपी

देहरादून।आजाद कॉलोनी पटेलनगर में नाबालिग पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल दो अन्य विधि विवादित किशोरों को भी पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने 13 मार्च को दर्ज शिकायत के महज एक दिन में इस संवेदनशील मामले का खुलासा कर दिया।

वादिनी ने 13 मार्च को कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी कि आरोपी रैफी उर्फ सोनू (19 वर्ष, निवासी आईएसबीटी सी-15, आजाद कॉलोनी गली नं. 03, मूल निवासी गजरौला, थाना बस्ती, अमरोहा, यूपी) और उसके दो किशोर साथियों ने उनकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। तहरीर पर मुकदमा धारा 137(2)/70(2)/123 बीएनएस व 5(छ)/6 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विशेष टीम गठित की, जिसने सुरागरसी से मुख्य आरोपी रैफी उर्फ सोनू को पटेलनगर क्षेत्र से दबोच लिया। दो अन्य विधि विवादित किशोरों को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा जताया है।

दून पुलिस की बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है, जो समाज में सुरक्षा का संदेश दे रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments