विशेष पुनरीक्षण से पहले मैपिंग अभियान तेज,राजनीतिक दलों की भी बढ़ी जिम्मेदारी।

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति तेज करने के निर्देश।

उत्तरकाशी ।  आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी दलों को प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए-2 की अनिवार्य नियुक्ति सुनिश्चित करने और उनकी सूचना शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलए-2 को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का गहन परीक्षण करने और विशेष रूप से क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के नामों की जांच सुनिश्चित की जाए,ताकि कोई भी नाम सूची से छूट न जाए।

शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य के निर्देश पर आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा से पूर्व शेष मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द से जल्द पूरी की जाए। बैठक में बताया गया कि विधानसभा पुरोला के 187 मतदेय स्थलों पर भाजपा व कांग्रेस द्वारा बीएलए-2 की नियुक्ति की जा चुकी है। यमुनोत्री विधानसभा के 179 मतदेय स्थलों के सापेक्ष भाजपा ने 80 और कांग्रेस ने 129 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं, जबकि गंगोत्री विधानसभा के 178 मतदेय स्थलों के सापेक्ष भाजपा ने 161 और कांग्रेस ने 128 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं। अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अभी तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि बीएलए-2, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का गहन परीक्षण करें। विशेष रूप से क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के नामों की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी नाम सूची से छूट न जाए। साथ ही वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली में दर्ज विवरण के साथ नामों की मैपिंग का सत्यापन भी किया जाए।उन्होंने कहा कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा से पहले अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करें, जिससे निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, भाजपा से हरीश डंगवाल,विजय बड़ोनी,जयचंद रावत,कांग्रेस से सुधीर पंवार,नवीन भंडारी, बसपा से बुद्धिलाल सहित अधिकारी एवं अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments