ऑपरेशन नाइट वॉच: दून पुलिस की सख़्त कार्रवाई, हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा

देहरादून, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और रात्रि के समय अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन नाईट वॉच” लगातार सख्ती के साथ जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में थाना प्रभारियों को विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के आसपास गुटबाजी करने वाले छात्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में  रात्रि को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सीमावर्ती चेकपोस्टों एवं आंतरिक मार्गों पर आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके 15 चौपहिया एवं 27 दोपहिया वाहनों को सीज किया। इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, काले शीशे और हूटर के उपयोग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर 45 अन्य वाहनों को भी सीज किया गया।

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 80 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 46,000 रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि 96 मामलों में न्यायालय चालान भी किए गए।

चेकिंग अभियान के दौरान 1580 से अधिक वाहनों की जांच की गई तथा 1650 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधी जानकारी एकत्र की गई। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 400 से अधिक व्यक्तियों से भी पुलिस ने पूछताछ की।

इस दौरान 64 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत थाने लाया गया, जबकि 38 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 9,500 रुपये का जुर्माना किया गया।

पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन नाईट वॉच” के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments