पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी,मंत्री गणेश जोशी ने लिया देवकीनंदन महाराज का आशीर्वाद
सनातन संस्कृति से जुड़े भावी पीढ़ी – देवकीनंदन महाराज
देहरादून। शहर का प्रतिष्ठित रेंजर ग्राउंड इन दिनों भक्ति और आध्यात्म के अनुपम केंद्र में परिवर्तित हो गया है। विश्व विख्यात कथावाचक पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के आज तीसरे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा पंडाल जयकारों और भजनों से गूँज उठा, जिससे वातावरण में अलौकिक श्रद्धा और शांति का अनुभव हुआ।
आज कथा के तीसरे दिन, पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने अपनी ओजस्वी और मधुर वाणी से भगवान विष्णु के अद्भुत नरसिंह अवतार की दिव्य गाथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भक्त प्रहलाद की अडिग भक्ति और भगवान द्वारा अपने परम भक्त की रक्षा के लिए स्तंभ से प्रकट होने की अलौकिक लीला को विस्तार से प्रस्तुत किया। महाराज श्री की अमृतवाणी सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन भाव-विभोर हो गए, और कई आँखों से प्रेमाश्रु बह निकले।
पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी,मंत्री गणेश जोशी ने लिया देवकीनंदन महाराज का आशीर्वाद
विश्व विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की श्रीमद भगवद्गीता कथा का श्रवण करने जहाँ आम भक्त और संतान धर्म के अनुयायी आ रहे हैं वहीं प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पृष्ठभूमि के महानुभाव भी पहुँच रहे हैं ।
आज कथा के तीसरे दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार भी कथा स्थल पहुँचे जहाँ उन्होंने कथा श्रवण करने के साथ ही देवकी नंदन जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया

सनातन संस्कृति से जुड़े बच्चे – देवकीनंदन महाराज
भावी पीढ़ी को सनातन और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए आज कथा के दौरान देवकीनंदन महाराज ने बच्चों को प्रेरित किया कहा कि बच्चों को नियमित रूप से मंदिर जाना चाहिए और पूजा अनुष्ठानों में भी प्रतिभाग करना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी भी सनातन की महान संस्कृति से जुड़ी रहे।
यह पावन सात दिवसीय कथा 27 मार्च को शुरू हुई थी और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा। प्रतिदिन संध्याकाल में 4:00 बजे से 7:00 बजे तक महाराज श्री कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और श्रीमद्भागवत धर्म के मर्म को समझा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और सदाचार का अनमोल संदेश मिल रहा है।

Recent Comments