दिव्यांशु हत्याकांड : छात्र की मौत के मामले में सात फरार अभियुक्तों पर 25‑25 हजार ईनाम

देहरादून।  प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद व मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बीटेक छात्र दिव्यांशु जाटराना की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने थाना प्रेमनगर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। 

प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेजों की जांच से अन्य सात अभियुक्तों की भूमिका सामने आई, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। इन सभी पर अब तक दी गई दबिशों के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट न्यायालय से सातों फरार अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त किए हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सातों वांछित अभियुक्तों पर 25‑25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है, ताकि इनकी गिरफ्तारी की दिशा में सूचना एवं जानकारी मिल सके। पुलिस की अलग‑अलग टीमें गैर‑प्रांतीय क्षेत्रों सहित संभावित सभी ठिकानों पर लगातार दबिशें दे रही हैं और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

सात फरार ईनामी अभियुक्तों के नाम व पते

1. ऋतिक राज (पिता श्याम सिंह), मूल निवासी नोतन भटवालिया, थाना संग्रामपुर, ईस्ट चंपारण, बिहार; हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून। 

2. शांतनु कुमार (पिता प्रभात कुमार), मूल निवासी राधोपुर, पोस्ट पट्टी, नजदीक शिव मंदिर रानीताल, जिला पटना, बिहार; हाल निवासी 73, केहरी गांव, निकट प्राइमरी स्कूल, थाना प्रेमनगर, देहरादून। 

3. उज्ज्वल सिंह (पिता तनु कुमार), मूल निवासी तिषखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना, बिहार; हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून। 

4. अंकुर (पिता पुरुषोत्तम कुमार), मूल निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार; हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज‑2, थाना प्रेमनगर, देहरादून। 

5. आदित्यराज (पिता प्रभात), मूल निवासी राघवपुर, थाना विक्रम, जिला पटना, बिहार; हाल निवासी महिमा एनक्लेव, केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून। 

6. विनीत राज (पिता दिनेश सिंह), मूल निवासी अमा, थाना करीसाठ, जिला भोजपुर, बिहार; हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून। 

7. प्रहलाद राज (पिता विनय सिंह), मूल निवासी हनुमाननगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार; हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज‑2, थाना प्रेमनगर, देहरादून। 

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन ईनामी अभियुक्तों के कोई भी संकेत या ठिकाने की जानकारी हो, तो वह तत्काल निकटतम पुलिस अधिकारी या थाना प्रेमनगर से संपर्क करे, ताकि अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments