दुख की घड़ी में परिजनों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी: ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर जताया गहरा शोक

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गणेश जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालसी जोहड़ी गांव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आवश्यक स्थानों पर पिकेट भी लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

गौरतलब है कि आज सुबह मालसी के पास दो कार सवारों के बीच वाहन को पास देने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक कार सवार द्वारा दूसरी कार को रोकने के उद्देश्य से टायर पर फायरिंग की गई, लेकिन गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments