विश्वशान्ति के लिए मंन्दिरों में हो विशेष पूजा अर्चना: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध की त्रासदी से पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। यह परिस्थिति मानव जीवन और प्राणियों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। ऐसे में विश्व शांति के लिए सभी स्तर पर पहल की जानी चाहिए।

पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री द्विवेदी से अनुरोध किया है कि इस विपरीत समय में हमें विश्वशान्ति के लिए उत्तराखण्ड में स्थापित विभिन्न मंन्दिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं शांति यज्ञ का आयोजन करते हुए एकता का संदेश देने का प्रयास करना चाहिये है।

उन्होंने उनसे कहा कि वह अपने स्तर से इस संदेश को प्रसारित करने का प्रयास करें ताकि हम सभी मिलकर विश्वशान्ति की कामना करते हुए अपने देश के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में एक जुट होकर इस संकट का सामना करने के लिए कृतसंकल्पित हो सकें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments