ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस का एक्शन शुरु।

आपराधिक रिकॉर्ड वाला नौकर पकड़ा, दुकान स्वामी पर 10,000 रु. का जुर्माना।

पौड़ी। पुलिस मुख्यालय से संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 03.04.2026 को थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा कस्बा रिखणीखाल क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक दुकान संचालक द्वारा अपने यहां कार्यरत नौकर का सत्यापन न कराए जाने का मामला सामने आया। जांच में नौकर गोविन्द (उम्र 27 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर (उ.प्र.) का विवरण CCTNS/ICJS पोर्टल पर चेक करने पर उसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट एवं गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत पाए गए। इस पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गयी तथा दुकान स्वामी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत ₹10,000/- का चालान किया गया।


पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक अपने यहां कार्यरत घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments