पोखड़ा ब्लॉक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बाघ के हमले पर जताया भारी आक्रोश

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों विशेष कर पौड़ी जनपद में लगातार हो रहे जंगली जानवरों के हमलों में कोई कमी नहीं आ रही और अब भाग भालू आदि हिंसक जंगली जानवर बसावटों में अंदर घरों तक घुस कर लोगों पर हमले कर रहे हैं जिससे क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण व्याप्त है और सरकार व वन विभाग संवेदनहीन बनी हुई है जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट गांव में आदमखोर बाघ से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर यह बात कही। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा यह बताया गया कि बीते बृहस्पतिवार को पोखड़ा विकास खंड के ग्राम भटकोट गडरी कोलाखाल में हरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में भोजन कर रहे थे, उनकी चार वर्षीय सुपुत्री दृष्टि कमरे के अंतिम छोर पर दरवाजे के पास बैठी थी कि अचानक एक झटके में बाघ उसे उठा कर ले गया , उसके पिता बाघ के पीछे भागे किंतु बाघ उसे लगभग दो सौ मीटर तक उठा कर ले गया और उसका सर व गर्दन का बड़ा भाग खा गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गांव में भय का वातावरण बना हुआ है।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं व जन प्रतिनिधियों के साथ भटकोट पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की व उनको ढांढस बंधाया। गणेश गोदियाल के दौरे की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने मौके से ही क्षेत्र के डीएफओ से फोन पर वार्ता की व इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि बीते वर्ष सितंबर से पूरे विकास खंड में आदमखोर बाघ रिहायशी इलाकों में घूम रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहा है किन्तु वन विभाग आदमखोर बाघ के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहा। गोदियाल ने कहा कि अगर वन विभाग शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा तो कांग्रेस को वन विभाग के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यवाही करनी पड़ेगी।

धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के राजधानी देहरादून वापस आने पर उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री से मुलाकात कर पहाड़ी जनपदों में वन्य जीव मानव संघर्ष के मामले में ठोस कार्यवाही की मांग करेगा।

गणेश गोदियाल के साथ कवींद्र इष्टवाल , संजय गुसाईं प्रमुख पोखड़ा, संजय जोशी कनिष्ठ प्रमुख , कुलदीप नेगी ज्येष्ठ प्रमुख बीरोंखाल, जितेंद्र सिंह बिष्ट ,सुमित रावत ,संजय जोशी कनिष्ठ प्रमुख , प्रदीप रावत ज्येष्ठ प्रमुख, श्रीमती पूनम कैंतुरा सदस्य जिला पंचायत , हर्षवर्धन सिंह बिष्ट, श्रीमती रश्मि देवी प्रधान गडरी ,अनुसुया प्रसाद ध्यानी पूर्व बीडीसी सदस्य , बलबीर सिंह रावत प्रधान ऐरोली दौरे में साथ रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments