देहरादून: राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक कल एक होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक में योगेश तनेजा (अध्यक्ष), विश्वा रमन (उपाध्यक्ष), हरीश मित्तल (सचिव), राहुल अग्रवाल (संयुक्त सचिव), राजिंदर सिंह (कोषाध्यक्ष), संजय वाधवा (संयुक्त कोषाध्यक्ष) तथा शकील अहमद (जनसंपर्क अधिकारी) निर्वाचित हुए।
समारोह में समिति के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। चंद्रगुप्त विक्रम, लाल चंद शर्मा, अवनीश ओबेरॉय, कुलवंत सिंह रतन, सुनील मेसन, संजीव गोयल, प्रमोद गुप्ता, अनिरुद्ध गुलाटी, अनुपम गुलाटी, अनुज रस्तोगी, अजय वाधवा, द्रोण गुलाटी तथा मेहता जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष योगेश तनेजा ने कहा कि उनकी टीम सदैव व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए अग्रणी रहेगी।

Recent Comments