कांग्रेस प्रभारी शैलजा जी के 08 अप्रैल से शुरू होने वाले उत्तराखंड दौरे की व्यापक तैयारिया

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि राज्य कांग्रेस ने आगामी 8 अप्रैल से राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर आने वाली कांग्रेस की केंद्रीय प्रभारी पूर्व मंत्री व सांसद सुश्री शैलजा की तमाम तैयारिया पूरी कर ली है।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस दौर की सफलता के लिए स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल राज्य के तमाम जिला अध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों प्रमुख नेताओं विधायकों पूर्व सांसदों और अनुषांगिक संगठनों के नेताओं से संपर्क में हैं और दौरे की पूर्ण सफलता के लिए हर तरह के निर्दश और मार्गदर्शन दिए जा रहे हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस दौर में कांग्रेस प्रभारी सुश्री शैलजा पार्टी के एक दर्जन से अधिक संगठनात्मक जिलों के जिला संगठन पदाधिकारियो, प्रमुख पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाली हैं और दौरे के आखिरी दो दिनों में 11 और 12 तारीख को वह पार्टी के अनुसांगिक संगठनों युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग पूर्व सैनिक विभाग, अल्पसंख्यक विभाग के कार्यक्रमों के अलावा दौरे के अंतिम दिन एनएसयूआई द्वारा आयोजित जय भीम जय हिंद कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा की इस बीच पार्टी में अन्य दलों के नेताओं के आगमन पर काफी चर्चा हुई है और उम्मीद है इससे पार्टी को फायदा ही हुआ है क्योंकि इससे भविष्य में आने वाले दीगर पार्टी के नेताओं की आगमन की प्रक्रिया के लिए “एक सर्वसम्मत निश्चित पैमाना” बन सकेगा जो पार्टी के दीर्घकालिक हितों के लिए लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सुश्री शैलजा के आगामी दौरे से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है और कुमाऊ से चलकर गढ़वाल तक आने में उनके दौरे से पार्टी को नई शक्ति मिलेगी।
दीगर दलों के नेताओं के पार्टी आगमन पर पार्टी में पिछले कुछ दिनों चली व्यापक चर्चा को उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक कांग्रेस के लोकतांत्रिक चेहरे का प्रतीक बताया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर सभी सवालों पर अपने विचार प्रकट करने की प्रजातांत्रिक स्वीकृति शामिल है। उन्होंने इस संदर्भ में भाजपा को फंसिस्ट और तानाशाही पार्टी बताया जहां विचारों की स्वतंत्रता पपरकड़ा पहरा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments