देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के सख्त निर्देशों पर गौरा पुलिस ने आज तड़के प्रातः से ही मैदान संभाल लिया। आमजन, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और स्कूल जाने वाले अभिभावकों को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
सार्वजनिक पार्कों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर गौरा पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमें उतरीं। मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों, काम पर जाने वाली महिलाओं व स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों से बातचीत कर पुलिस ने हर कदम पर साथ होने का विश्वास दिलाया। स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव के बुनियादी उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा अजनबियों से सावधान रहने की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पार्कों व आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की कड़ी चेकिंग की गई और आवश्यक पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई। एसएसपी के निर्देशानुसार पूरे जनपद में दिन-रात सघन चेकिंग अभियान जारी है, ताकि अपराधियों की हिम्मत तोड़े और आमजन सुरक्षित रहे।
दून पुलिस ने संदेश दिया—आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Recent Comments