पेंशन अपडेट के नाम पर 10 लाख की ठगी: उत्तराखंड STF ने पश्चिम बंगाल से शातिर साइबर ठग को दबोचा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त देवभूमि’ मिशन के तहत उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। पेंशन अपडेट कराने के बहाने रिटायर्ड बैंक कर्मी से 10 लाख रुपये ठगने वाले मुख्य आरोपी जीतेन प्रतापति को पश्चिम बंगाल के बारानगर से गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया।

एसएसपी STF अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी वादी को फोन कर आरोपी ने खुद को एसबीआई अधिकारी बताया। HRMS विवरण और YONO खाते में लॉगिन के नाम पर दो बार में 10 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए, जिनमें से 5 लाख उसके खाते में आए। साइबर थाना देहरादून में 2023 में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0-26/2023, धारा 420, 120बी भादवि व 66डी आईटी एक्ट) की जांच में आरोपी की तलाश हुई।

निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के नेतृत्व में टीम ने आरोपी (31 वर्ष, पुत्र सरदेव प्रसाद, निवासी उत्तरी 24 परगना) को पकड़ा। उसके बैंक खाता खोलने वाले मोबाइल नंबर बरामद हुए। उल्लेखनीय है, इस केस में पहले एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

STF की अपील: अजनबी वीडियो कॉल्स पर भरोसा न करें, फर्जी निवेश स्कीमों से बचें। साइबर ठगी पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशानिर्देश में साइबर अपराधों पर कड़ा रुख जारी रहेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments