चमोली के आरोपों पर गरिमा का जोरदार पलटवार: भाजपा पहले अपना काला इतिहास देखे

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा प्रवक्ता व धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के प्रेस वार्ता में लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सियासी सनसनी मचा दी। उन्होंने इसे जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की सोची-समझी साजिश करार दिया।

दसौनी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिसका इतिहास खरीद-फरोख्त, विधायकों की तोड़फोड़ और लोकतंत्र की हत्या से भरा है, वह नैतिकता का उपदेश किस मुंह से दे रही है। पूरे देश ने देखा कि राज्यों में सरकारें गिराने के लिए भाजपा ने पैसे व सत्ता का कैसे दुरुपयोग किया। कांग्रेस ने 2022 चुनाव में टिकट वितरण पूरी पारदर्शिता व लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया, अगर ठोस सबूत हैं तो भाजपा लाए।

गरिमा ने असली सवालों की ओर ध्यान खींचा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर क्यों है, महंगाई से जनता त्रस्त क्यों है और कानून व्यवस्था क्यों कमजोर हो रही है। इनसे भागने के लिए भाजपा मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। कांग्रेस इन झूठे हमलों से डरने वाली नहीं।

दसौनी ने चुनौती दी कि जांच की इतनी चिंता है तो भाजपा केंद्र व राज्यों में अपने शासनकाल के घोटालों की निष्पक्ष जांच कराए। पहले अपने गिरेबान में झांके, फिर दूसरों पर उंगली उठाए। कांग्रेस हर आरोप का मुंहतोड़ जवाब देगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments