देहरादून। कांग्रेस नेता संजय कनौजिया (कद्दू भाई), मोहन काला और नितिन चंचल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विपक्ष ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में संवैधानिक अधिकारों पर हमला करार दिया, जहां पीएम से सवाल पूछना भी गुनाह बन गया।
गिरफ्तारी का कारण बताया गया कि इन नेताओं ने प्रधानमंत्री से तीखे सवाल किए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मौन क्यों, कहा। केदारनाथ मंदिर का 230 किलो सोना गायब होने पर चुप्पी क्यों बरत रहे हैं। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन मोदी शासन में इस पर कुठाराघात हो रहा।
नेताओं ने राज्य की बिगड़ती स्थिति पर सवाल ठोके। उत्तराखंड 9 हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामले में नंबर वन क्यों, इस पर प्रधानमंत्री मौन क्यों। युवाओं के रोजगार पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं, यह सवाल भी उठाया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी आवाज दबा रही।

कांग्रेस ने गिरफ्तारियों को लोकतंत्र के गला घोंटने की कोशिश बताया। सवाल पूछना अपराध कैसे हो सकता, इस पर पार्टी ने कड़ा विरोध जताया। राज्य स्तर पर बढ़ते अपराध व बेरोजगारी के बीच सरकार जवाबदेही से बच रही, विपक्ष ने चेतावनी दी कि सड़कों पर उतरकर मुद्दों को उजागर करेंगे।

Recent Comments