देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद अब इस मार्ग पर यात्रियों को दोहरी राहत मिल रही है। एक तो दिल्ली का सफर अब महज तीन घंटे में पूरा हो रहा है, दूसरे उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस किराए में भारी कमी कर दी है।
नए किराए के अनुसार, वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 रुपये, एसी बस का 704 रुपये से 557 रुपये और साधारण बस का 420 रुपये से 355 रुपये कर दिया गया है। यानी किराए में लगभग 25 फीसदी की छूट दी गई है। इससे रोजाना दिल्ली आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पहले यह यात्रा पांच घंटे से अधिक लेती थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद समय घटकर तीन घंटे रह गया है। निगम ने इस रूट पर करीब 16 बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। ट्रायल के दौरान भी इन बसों ने तीन घंटे में यात्रा पूरी कर दिखाई, साथ ही प्रति फेरा व्यय में भी बचत हुई।
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे के जरिए सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। किराया घटने के बाद यात्रियों की आमद और बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी।

Recent Comments