उत्तरकाशी : 16-17 मई को धीरेंद्र प्रताप का दौरा, आंदोलनकारियों की 10% आरक्षण और चिन्हीकरण पर बनेगी रणनीति

देहरादून चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप 16 और 17 मई को दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 16 मई को देहरादून से रवाना होकर मसूरी-नैनबाग मार्ग से बड़कोट पहुंचेंगे।

17 मई को बड़कोट में आयोजित राज्य आंदोलनकारियों के जिला स्तरीय सम्मेलन में धीरेंद्र प्रताप मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र भर्तृवाल एवं उपाध्यक्ष श्रीमती कोठारी को भी आमंत्रित किया गया है।

बड़कोट आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष वासुदेव डिमरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में उत्तरकाशी जिले के विभिन्न क्षेत्रों—पुरोला, बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़ सहित सभी तहसीलों के आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया तथा 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने में हो रही देरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कार्यक्रम को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, महिला शाखा अध्यक्ष सावित्री नेगी तथा केंद्रीय संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखंडी और श्रीमती कमला पांडे भी संबोधित करेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments