CMO डॉ मनोज कुमार शर्मा ने किया सी0एच0सी0 रायपुर के नव निर्मित भवन का निरीक्षण

कार्यदायी संस्था को दिये एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कर हस्तांतरित करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवन की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 द्वारा कार्यदायी निर्माण संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्यों को पूर्ण करते हुए भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण किया जा सके।

डॉ0 शर्मा द्वारा भवन में जल निकासी, गेट निर्माण, एक्स रे कक्ष, वर्षा जल प्रबंधन आदि कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 प्रताप रावत, डॉ0 श्रुति शर्मा, कार्यदायी संस्था से ए.के. सिंह आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments