
देहरादून : FICCI FLO Uttarakhand द्वारा चेयरपर्सन Tripti Behl के नेतृत्व में देहरादून स्थित Krishna Medical Centre में “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
यह स्वास्थ्य शिविर Amritsar Eye Clinic & Lasik Laser Centre एवं Krishna Medical Centre के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकृति पोखरियाल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत खन्ना तथा डेंटिस्ट डॉ. गिगल रस्तोगी प्रमुख रूप से शामिल रहे। कैंप में व्यापक नेत्र जांच, गैस्ट्रो जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग, हाई ब्लड प्रेशर जांच, फाइब्रोस्कैन (लिवर एवं गॉलब्लैडर) अल्ट्रासाउंड जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिगल रस्तोगी, लीड – हेल्थ, वेलनेस एवं लाइफ स्किल्स, FICCI FLO Uttarakhand द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ गीता खन्ना सहित फिक्की फ्लो उत्तराखंड की कई सदस्याएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चेयरपर्सन तृप्ति बहल ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना फिक्की फ्लो उत्तराखंड का प्रमुख उद्देश्य है।



Recent Comments