दून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 6 घंटे में छिनौती का पर्दाफाश, हुड़दंगियों और पर्यटकों से मारपीट करने वालों समेत 17 गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के कड़े रुख और नेतृत्व में जिला पुलिस ने अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चौतरफा कार्रवाई की है। पिछले 24 घंटों के भीतर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ई-रिक्शा सवार महिला से छिनौती करने वाले शातिरों, पर्यटकों से मारपीट के आरोपियों, शराब पीकर हुटर बजाने वाले वीआईपी और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस दौरान कई गाड़ियां भी सीज की गई हैं।

1. महिला से छिनौती का 6 घंटे में सनसनीखेज खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा सवार एक महिला से पर्स छीनने की वारदात का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। लक्ष्मीपुर (सहसपुर) निवासी रोशनी देवी अपने परिवार के साथ ई-रिक्शे से विकासनगर आ रही थीं, तभी हनुमान धाम चाय बागान के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया था।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से ढालीपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान रोहित चौधरी (निवासी हरबर्टपुर, उम्र 27 वर्ष) और दानिश (निवासी हरबर्टपुर, उम्र 25 वर्ष) को धर दबोचा। इनके पास से छीना गया पर्स, दस्तावेज, 800 रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक (UK-07-AH-4372) बरामद कर सीज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और उनका पुराना आपराधिक इतिहास है, वे पहले भी चोरी व एनडीपीएस (मादक पदार्थों की तस्करी) एक्ट में जेल जा चुके हैं।

2. ऋषिकेश में पर्यटकों से मारपीट मामले में दो और आरोपी दबोचे

ऋषिकेश के ‘काले की ढाल’ क्षेत्र में 20 मई को एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद स्थानीय भीड़ द्वारा कैथल (हरियाणा) से आए पर्यटक सतवीर और उनके साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी और उनकी वेन्यू कार क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इस मामले में ऋषिकेश पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए डग रोड (ट्रांजिट कैम्प के पीछे) से दो और वांछित आरोपियों अमित (उम्र 28 वर्ष) और अर्जुन भारती (उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश) को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अन्य वांछितों की तलाश जारी है।

3. मसूरी में उतरी ‘वीआईपी’ गिरी: शराब के नशे में हूटर बजाने वाला अरेस्ट

यातायात नियमों का उल्लंघन करने और धौंस जमाने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त दिखी। मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़े मोड़ से पिक्चर पैलेस की तरफ अनाधिकृत रूप से तेज हूटर बजाते हुए आ रही एक स्कार्पियो-एन (HR-05-BA-0022) को रोका। जांच करने पर चालक एल्कोमीटर टेस्ट में आकंठ शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया और खुद को वीआईपी दिखाने की कोशिश कर रहे चालक सुनील कल्याण (निवासी करनाल, हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।

4. सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले 12 उपद्रवी दबोचे, गाड़ियां सीज

सार्वजनिक शांति भंग करने और आपस में झगड़कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की:

  • रायवाला: वैदिकनगर क्षेत्र में आधी रात को आपस में झगड़ रहे और उग्र हो रहे दो पक्षों के 5 युवकों (अतुल सैनी, चंदन सैनी, जॉनी, सोनू और अक्षत) को पुलिस ने किसी गंभीर संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
  • क्लेमेंटटाउन: टर्नर रोड और सोसायटी एरिया से सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले 3 युवकों (एकजोत सिंह भल्ला, मोहम्मद अर्श और रिहान) को गिरफ्तार कर उनके द्वारा प्रयुक्त स्कार्पियो (UK-07-HD-8038) और वर्ना (UK-07-AT-8553) कारों को सीज कर दिया गया।
  • कोतवाली नगर व ऋषिकेश: इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र से अरविंदर सिंह व लाखन सिंह और ऋषिकेश क्षेत्र से अजय उर्फ लाला व संजय को भी सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी देहरादून का संदेश:
“जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, पर्यटकों या स्थानीय जनता से अभद्रता करने वाले और नशे के कारोबार या छिनौती जैसी वारदातों में लिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।”

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments