देहरादून अस्पताल अग्निकांड: NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक निजी अस्पताल में आग लगने के बाद एक मरीज की कथित मौत का भारतीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और देहरादून के एसएसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तराखंड के देहरादून जिले में 20 मई, 2026 को एक निजी अस्पताल में लगी आग की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, 14 मरीजों को बचाकर पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य को छुट्टी दे दी गई।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठता है। अतः आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

21 मई, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग फैलने लगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments