ओजस्वी अस्पताल में औचक निरीक्षण: अनावश्यक ICU भर्ती और पैसे वसूली पर नोटिस

देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को निशुल्क उपचार सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम ने ओजस्वी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में केवल चार मरीज भर्ती पाए गए, जिनमें दो मरीज उधमसिंहनगर से आयुष्मान भारत योजना के तहत लाए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि दो मामलों में मरीजों को बिना जरूरत के ICU में भर्ती किया गया था, जो योजना के नियमों का सीधा उल्लंघन है।

इसके अलावा गोल्डन कार्ड धारक मरीज से उपचार के दौरान अवैध रूप से पैसे लिए जाने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे योजना के दुरुपयोग की आशंका और गहरी हो गई है।

निरीक्षण टीम में डॉ. अपूर्वा, पंकज, पुनीत और नवीन चमोली शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनियमितता या मरीजों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments