गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, 31 मई से देहरादून में निकलेगी जन जागरूकता पदयात्रा

देहरादून। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन एक बार फिर गति पकड़ने जा रहा है। स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति के तत्वावधान में आगामी 31 मई 2026 को देहरादून से प्रथम दिवसीय जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा प्रदेशवासियों को गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने के लिए जागरूक करने और जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे परेड ग्राउंड, देहरादून से होगा। यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर सर्वे चौक, नालापानी चौक, संघर्ष स्थल एकता विहार, आईटीआई पार्क के पास वाली सड़क होते हुए कैनाल रोड तक पहुंचेगी।

इस जन जागरूकता पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। समिति का कहना है कि उनका अनुभव और नेतृत्व इस आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

आयोजकों ने प्रदेश के युवाओं, मातृशक्ति, आंदोलनकारियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान, अस्तित्व और गैरसैंण राजधानी के संकल्प की आवाज है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments