दयारा बुग्याल ट्रेक पर महिला ट्रेकर लापता, जिलाधिकारी के निर्देश पर व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर 30 मई से लापता चल रही 30 वर्षीय महिला ट्रेकर बबीता पाण्डेय की तलाश के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर समन्वित खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय ट्रेकर दल 29 मई को दयारा बुग्याल ट्रेक पर रवाना हुआ था। 30 मई को दल की एक महिला सदस्य बबीता पाण्डेय के लापता होने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी संबंधित विभागों को अवगत कराया।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आपातकालीन परिचालन केंद्र, पुलिस, राजस्व, वन विभाग, एसडीआरएफ व अन्य एजेंसियों द्वारा तत्काल खोज अभियान शुरू कर दिया गया था। अभियान को और तेज करते हुए 31 मई को NDRF, SDRF के जवानों के साथ डॉग स्क्वॉड, ड्रोन ऑपरेटर टीम तथा आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमें भी बचाव कार्य में जुट गई हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खोज अभियान को पूरी गंभीरता एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर लापता महिला ट्रेकर की सुरक्षित खोज सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा है। जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और दयारा बुग्याल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments