ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक – मालदेवता में नशे में उत्पात मचा रहे 12 हुड़दंगी हिरासत में

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर झगड़ा और हुड़दंग कर रहे एक दर्जन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने वर्तमान में संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं, जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने, झगड़ा करने या हुड़दंग मचाने जैसी गतिविधियों में शामिल हैं। निर्देशों में साफ कहा गया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस सक्रियता का असर अब धरातल पर भी दिखाई देने लगा है।

इसी कड़ी में 31 मई 2026 को थाना रायपुर पुलिस को मालदेवता क्षेत्र से सूचना मिली कि कुछ लोग अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर झगड़ा कर रहे हैं और हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और विभिन्न स्थानों से 12 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में अनिल कुमार पुत्र बंसीलाल निवासी 52 सरकरतार नगर, जालंधर, पंजाब; महेश कुमार पुत्र मिश्री राम निवासी 10 ब्रिज लोक कॉलोनी, सालावाला, देहरादून; सनी कश्यप पुत्र अनिल कुमार कश्यप निवासी सी ब्लॉक, मंदाकिनी बिहार, रायपुर, देहरादून; तथा लक्खी कपूर पुत्र शिव आनंद कपूर निवासी सी ब्लॉक, मंदाकिनी बिहार, रायपुर, देहरादून शामिल हैं।

इसके अलावा पंकज चौधरी पुत्र स्व. महक सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 51 वर्ष; तरुवर चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी डी-51 नेहरुकालोनी, उम्र 21 वर्ष; शिवेन तिवारी पुत्र संजय कुमार निवासी 1 नैनी रोड, डालनवाला, उम्र 20 वर्ष; तथा प्रान्तक थपलियाल पुत्र धीरेन्द्र थपलियाल निवासी 427 लोअर तुनवाला, रायपुर, देहरादून को भी हिरासत में लिया गया।

कार्रवाई में पकड़े गए अन्य व्यक्तियों में आदित्य असवाल पुत्र धीरेन्द्र निवासी 17 किशनपुर, राजपुर रोड, उम्र 22 वर्ष; राज राजेश्वर राणा पुत्र अमित शमशेर राणा निवासी 23/96 किशनपुर, राजपुर रोड, उम्र 20 वर्ष; कृष्णा स्वामी पुत्र रामा स्वामी निवासी 26 एमडीडीए कॉलोनी, रायपुर रोड, उम्र 20 वर्ष; तथा अनिकेत असवाल पुत्र धीरु असवाल निवासी 56/64 जाखन, राजपुर, उम्र 19 वर्ष शामिल हैं।

दून पुलिस की इस कार्रवाई को शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर अशांति फैलाने वालों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments