
विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू ग्राम रायपुर में पौधारोपण एवं जनजागरण अभियान, छात्र-छात्राओं ने लिया संरक्षण का संकल्प
प्रकृति बचाएगी, तभी आने वाली पीढ़ी मुस्काएगी : श्रीमती मधु भट्ट
रायपुर (देहरादून)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, नेहरू ग्राम रायपुर में पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मधु भट्ट (उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद एवं दायित्वधारी राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) ने स्वयं पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर श्रीमती भट्ट ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। बिना हरियाली के मानवता का अस्तित्व अधूरा है।” उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा पाठक जी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने श्रीमती मधु भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान बच्चों में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने नारे लगाए – “एक पेड़, एक जीवन, प्रकृति है हमारा तर्पण”।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों को हानि न पहुंचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Recent Comments