शर्मिष्ठा कौल शर्मा को इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड का अतिरिक्त CMD प्रभार सौंपा

देहरादून। रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ रक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) में मानव संसाधन निदेशक शर्मिष्ठा कौल शर्मा को अब कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

शर्मिष्ठा कौल शर्मा वर्तमान में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कंपनी में एचआर प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार, नेतृत्व विकास और संगठनात्मक परिवर्तन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है। वर्ष 2024 में पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) द्वारा उन्हें निदेशक (एचआर) पद के लिए चुना गया था। इससे पहले वह महाप्रबंधक (एचआर) के रूप में कंपनी की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुकी हैं।

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत एक पूर्ण स्वामित्व वाली सरकारी कंपनी है, जिसका मुख्यालय देहरादून में है। यह कंपनी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के लिए ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स (इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल) समाधान विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इसका मोटो है — “सोल्जर्स आई”

शर्मा हाल ही में Times Aspire National Leadership Awards 2026 में “India’s Most Influential HR Leader to Work With” पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। वे IIM कलकत्ता की सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम की 19वीं बैच की अलुम्नी भी हैं, जहां उन्होंने ‘Leading Change’ पर व्याख्यान भी दिए हैं।

यह अतिरिक्त जिम्मेदारी कंपनी के संचालन को निरंतरता प्रदान करेगी, खासकर CMD पद की पूर्ण भर्ती प्रक्रिया चल रही होने के बीच। शर्मिष्ठा कौल शर्मा की नेतृत्व क्षमता और कंपनी के प्रति समर्पण से IOL के भविष्य की रणनीतियों और विकास में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments