
देहरादून। आज राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की अगुवाई में देहरादून स्थित कांग्रेस भवन से सचिवालय कूच का आयोजन किया गया। इस विशाल आंदोलन में हजारों छात्र-युवा शामिल हुए और शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , डा हरक सिंह रावत,वैभव वालिया,विशाल सिंह भोजक तथा सौरभ यादव सहित अनेक नेताओं ने छात्रों को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार खतरे में डाला जा रहा है। नीट पेपर लीक, NTA की विफलता, SSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने करोड़ों छात्रों का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने NTA को भंग करने और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।
आंदोलन के दौरान छात्रों ने निम्न प्रमुख मांगें उठाईं—
- NEET पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच।
- NTA को तत्काल भंग कर नई पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।
- उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालयों पर रोक लगाई जाए।
- शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण को समाप्त किया जाए।
- सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।
- बढ़ती बेरोजगारी पर प्रभावी कार्रवाई कर युवाओं को रोजगार दिया जाए।
- उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस नीति लागू की जाए।
कांग्रेस भवन से सचिवालय की ओर बढ़ रहे शांतिपूर्ण छात्र-युवा मार्च को पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया तथा सैकड़ों छात्रों और NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बावजूद छात्र-युवा अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहे। NSUI ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास अस्वीकार्य है। हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर छात्र संगठनों द्वारा रोजगार, शिक्षा और परीक्षा संबंधी मुद्दों पर प्रदर्शन किए जाते रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा राजेंद्र शाह, गरिमा महरा अभिनव थापर प्रदीप सिंह आयुष सेमवाल अभय कायतुरा अजय रावत, अमित जोशी, अजीत चौहान, लवदीप सिंह, सूरज नेगी, कमलेश गरिया, प्रकाश नेगी, ऋषब चौहान अरुण टम्टा हिमांशु, रितेश कुमार, अल्तमश, स्वाति नेगी, विपाशा बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं NSUI पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में NSUI ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Recent Comments