एसआईआर प्रगति पर चर्चा: अपर जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त दलों को दी जानकारी

उत्तरकाशी । अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए एसआईआर के तहत किए का रहे कार्यों की जानकारी दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराना तथा अपात्र,मृत,स्थानांतरित,डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर घर भ्रमण कार्यकम बीते दिन से शुरू हो गया है।कल तक बीएलओ द्वारा जनपद की तीनों विधानसभाओं में करीब 20 हज़ार गणना फार्म वितरित किये जा चुके हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान जो घर बंद पाए जाएंगे,उस घर पर बीएलओ अपनी विजिट के सम्बन्ध में एक विजिट स्टीकर चस्पा करेगा और उस स्टीकर पर विधानसभा का नाम,भाग संख्या अपना नाम तथा मोबाईल नम्बर अंकित करते हुए अपने उस दिन की प्रथम भ्रमण की तिथि अंकित करेगा। बीएलओ अपने प्रथम भ्रमण के दिन ही स्टीकर पर अपने द्वितीय भ्रमण की तिथि भी अंकित कर देगा,यदि दूसरे भ्रमण की तिथि पर भी घर बंद पाया जाता है तो उस पर अपने तृतीय भ्रमण की तिथि अंकित कर देगा।

उन्होंने कहा कि बीएलओं ऐप में जिन मतदाताओं की मैपिंग में विसंगति दिखाई दे रही है उन मतदाताओं से आयोग द्वारा नियत कोई एक डॉक्युमेंट नोटिस अवधि के लिए तैयार रखे जाने की अपील की जा सकती है।घर-घर विजिट के दौरान किसी भी मतदाता से गणना फार्म के अतिरिक्त कोई डॉक्यूमेंट नही लिया जाएगा।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल सम्पादन के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर नियुक्त बी.एल.ओ. के साथ सहयोग हेतु प्रत्येक राजनैतिक दल द्वारा बी.एल.ए. तैनात किये जाने आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनपद में आतिथि तक कुल 544 मतदेय स्थलों के सापेक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 429 भारतीय जनता पार्टी द्वारा 475, बीएलए-2 की नियुक्ति की जा चुकी है,जबकि बसपा द्वारा अब तक बीएलए-2 नियुक्त नही किए गए है।

बैठक में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,भाजपा से बालशेखर नौटियाल,सहायक नोडल अधिकारी अभिसार चौधरी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments