गढ़ी कैंट में मंत्री गणेश जोशी का जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में प्रवास कर वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों से भेंट कर संवाद किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित डीडी कॉलेज के चेयरमैन जितेंद्र यादव, वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. श्याम लाल गांगुली तथा समाजसेवी रेखा थापा के आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं को रोजगार एवं आधारभूत संरचना के विकास को केंद्र में रखकर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के सुझाव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह रावत, मेघा भट्ट, सारिका खत्री, बेला गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments