
देहरादून । विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में ग्राफिक एरा अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने 115 यूनिट रक्तदान किया।
इसके लिए ग्राफिक एरा अस्पताल में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ पुनीत त्यागी ने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा अस्पताल रक्तदान और अन्य जनकल्याणकारी अभियानों को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
ब्लड बैंक के डॉ (कैप्टन) नलिन भाटिया और योगिता मुंजाल ने बताया कि रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग के बाद ही रक्त संग्रह किया गया। एकत्रित रक्त का उपयोग घायलों में जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा।

Recent Comments