अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की पहल: शहरभर की जल टंकियों की सफाई और मरम्मत

देहरादून। भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने शहर के मुख्य चौराहों पर पहले से लगाई गई पानी की टंकियों की मरम्मत और सफाई का कार्य पूरा कराया।

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि महासभा द्वारा घंटाघर, दिलाराम चौक, बिंदल पुल, नेहरू कॉलोनी, परशुराम चौक यानी फव्वारा चौक, सहारनपुर चौक और ISBT पुलिस चौकी के नजदीक पानी की टंकियां स्थापित की गई थीं। गर्मी बढ़ने के साथ इनकी सफाई और मरम्मत जरूरी थी, जिसे महासभा ने कराया।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनमानस के सहयोग से आगामी समय में शहर के अन्य मुख्य चौराहों पर भी पानी की टंकियां लगाने का प्रयास किया जाएगा। महासभा हमेशा जनहित के कार्यों, ब्राह्मण एकता और सनातन संस्कृति को जागृत करने के लिए रचनात्मक कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर पंडित मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, पंडित उमाशंकर शर्मा तीर्थ पुरोहित महासचिव, लालचंद शर्मा संरक्षक, गिरीश चंद्र उप्रेती कोषाध्यक्ष, समाजसेवी योगेश कुमारी, नीलम शर्मा कोषाध्यक्ष, कल्याण चक्रवर्ती कार्यालय इंचार्ज, सुभाष, रामनिवास और सी.एस. जोशी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments