
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व एवं कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा और उपलब्धियों से देश एवं उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मंत्रिमंडल ने दोनों दिवंगत विभूतियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Recent Comments