जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विभागवार कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक समय से मिल सके। जिलाधिकारी ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों को लक्ष्य आवंटित हो चुके है वे विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें।

बैठक में एसडीएम देवानंद शर्मा,सीओ जनक पंवार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आंनद, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल,सीवीओ एचएस बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी,जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि विंजोला,ईई रजनीश सैनी,सचिन सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments