पोंटा साहिब से आ रहे संदिग्ध वाहन में मिलीं 120 पेटी अवैध शराब – तीन तस्कर गिरफ्तार, छोटा हाथी सीज

SSP के ऑपरेशन प्रहार का शिकंजा, हरियाणा के तस्करों की विकासनगर में धरपकड़

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

चौकी प्रभारी कुल्हाल उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम चैकिंग अभियान चला रही थी, तभी पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन संख्या एचआर-47-एच-9508 को रोका गया। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति पूछताछ में घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर वाहन में 120 पेटी 9 वन मेक चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की बरामद हुई। मौके से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में चालक जय सिंह पुत्र जगत सिंह, अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह — दोनों निवासी कुडल, जिला भिवानी हरियाणा — तथा मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी सऊवास, चरखी दादरी हरियाणा शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 188/26 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उनिं वैभव गुप्ता के साथ कांस्टेबल राजकुमार और होमगार्ड मनोज कुमार शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments