OLF देहरादून में बड़ा बवाल! सैकड़ों कर्मचारियों ने छोड़ा खाना – पदोन्नति और बकाये को लेकर फूटा गुस्सा, चेतावनी- अब और बड़ा आंदोलन!

वर्षों से लटकी मांगें, टूटा सब्र — AIANGOs ने दिया अल्टीमेटम

देहरादून। ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (OLF) रायपुर, देहरादून में बुधवार को उस वक्त हलचल मच गई जब सैकड़ों अराजपत्रित अधिकारियों ने अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ (AIANGOs) के आह्वान पर एक दिवसीय लंच बायकॉट कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर जमा हुए कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण लेकिन दो-टूक संदेश दिया — मांगें पूरी करो, वरना आंदोलन और उग्र होगा।

संगठन की मांगें सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों का गुस्सा कितने वर्षों की उपेक्षा का परिणाम है। DPC-2026 के तहत Chargeman से JWM, JWM से JWM(SG) और JWM(SG) से AWM तक की लंबित पदोन्नतियां तत्काल लागू करने की मांग की गई है। साथ ही ₹5,400 NFU का लाभ, 618 लंबित रिक्तियों को भरना, LDCE परीक्षाओं का आयोजन, Compassionate Appointments और OTA Arrears का भुगतान जैसी तमाम मांगें वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी हैं।

संगठन ने यह भी मांग की कि Distance Education Diploma के लिए One-Time Relaxation देकर रुकी हुई पदोन्नतियां और MACP लाभ तत्काल जारी किए जाएं। Review Petition वापस लेकर न्यायालय के अनुकूल निर्णयों का लाभ सभी प्रभावित कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को समान रूप से दिया जाए।

कार्यक्रम में नॉर्थ जोन चेयरमैन गिरीश चंद्र उप्रेती, पूर्व नॉर्थ जोन अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, शाखा अध्यक्ष फिरोज़ खान, शाखा सचिव धर्मेंद्र, जेसीएम सदस्य कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश, रंजन कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, रिंकू सिंह रावत, मोहित कुमार, आलोक कुमार, सी. एल. बैगा, अनुज कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए भविष्य के आंदोलनों में भी कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।  

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments