
पिपिंग सेरेमनी में गूंजी तालियां, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान
देहरादून। देहरादून पुलिस मुख्यालय में बुधवार को एक गर्वपूर्ण पल आया जब निरीक्षक राजेश साह और निरीक्षक प्रदीप पंत को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्वयं अपने हाथों से दोनों अधिकारियों को DSP पद के अलंकरण से अलंकृत किया।
समारोह के दौरान SSP डोबाल ने दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दोनों अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए सराहनीय कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्हें प्रेरित किया कि आगे भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।

पिपिंग सेरेमनी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे और इस खुशी के अवसर को यादगार बनाया।

Recent Comments