
देहरादून, : सार्वजनिक स्थानों को ‘मयखाना’ बनाने वालों पर दून पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शनिवार कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान, सड़क किनारे और गाड़ियों में शराब पीने वाले 41 लोगों को हिरासत में लिया।
पटेलनगर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने खुले में शराब पीते और पिलाते पाए गए सभी 41 व्यक्तियों को थाने लाया। पूछताछ के बाद भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत देते हुए सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान किया गया।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। पुलिस ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Recent Comments