उधमसिंहनगर में STF का सबसे बड़ा छापा! 15,650 लीटर अवैध केमिकल बरामद, शराब माफिया का जखीरा व गोदाम सील

देहरादून/किच्छा। उत्तराखंड में अवैध केमिकल सप्लाई के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमसिंहनगर के किच्छा क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत लालपुर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब 108 ड्रम भरे केमिकल और 78 खाली ड्रम जब्त किए गए हैं।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोदाम से लगभग 15,650 लीटर रासायनिक पदार्थ बरामद किए। इनमें करीब 9050 लीटर एथेनॉल, 2600 लीटर ग्लूकोज और 4000 लीटर सॉर्बिटोल शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन केमिकल्स का उपयोग अवैध शराब और अन्य उत्पादों के निर्माण में किया जा सकता था।

जांच में यह भी पता चला कि उक्त गोदाम किच्छा निवासी राजकुमार खुराना द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मौके पर आबकारी टीम ने सभी रसायनों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान टुल्लू पंप, प्लास्टिक पाइप, मापक यंत्र सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जो अवैध गतिविधियों की ओर संकेत करते हैं। यह कार्रवाई राज्य में अब तक की सबसे बड़ी केमिकल बरामदगी मानी जा रही है।

एसटीएफ ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों या संदिग्ध केमिकल भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments