ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

देहरादून, 12 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शनिवार को पटेलनगर, विकासनगर, रानीपोखरी और सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 1000 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 52 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत चालान किया गया, जिन पर 5 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 28 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनकी पहचान की पुष्टि की गई और धारा 81 के तहत चालान कर 7000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार पूरा जनपद में यह सत्यापन अभियान लगातार जारी है। अभियान का उद्देश्य बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले किराएदारों, फेरी/ठेली वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करना है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments