हिसार की स्वीट शॉप में खौफनाक हादसा, लिफ्ट में फंसने से वर्कर की गर्दन धड़ से अलग 

हिसार।  हरियाणा के हिसार में राजगुरु मार्केट स्थित एक मशहूर स्वीट शॉप में लिफ्ट हादसे में एक वर्कर की दर्दनाक मौत हो गई। लिफ्ट में झटका लगते ही युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान खुम्बा खेड़ा गांव निवासी जसबीर के रूप में हुई है। वह कल्पना स्वीट्स में हलवाई का काम करता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे जसबीर दुकान का कुछ सामान लेने के लिए लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन अचानक लिफ्ट के दरवाजों के बीच आ गई। लिफ्ट के ऊपर जाते ही जोरदार झटका लगा और जसबीर की गर्दन कटकर लिफ्ट की तारों पर जा गिरी, जबकि उसका धड़ लिफ्ट के अंदर ही उल्टा पड़ा रह गया। मौके से सामने आई तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं।

घटना की खबर मिलते ही जसबीर के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह महज हादसा नहीं है, बल्कि दुकान में उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सिटी थाना के एसएचओ अमित कुंडू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक दर्दनाक हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments