महेंद्र भट्ट बोले – प्रकोष्ठ ही संगठन की ताकत, 30 जुलाई तक बनेंगी मंडल कार्यकारिणी 

भाजपा की कार्यशाला में मंथन, सेवा और समर्पण से जन-जन तक पहुंचेगा संगठन 

देहरादून। भाजपा संगठन प्रकोष्ठों को अहम ताकत बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी में है। राजधानी के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी में आज प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि “सेवा, समर्पण और संगठन” के मूल मंत्र के साथ प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की शक्ति हैं और योजनाओं व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करने से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने एसआईआर, डिजिटल लर्निंग अभियान और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रकोष्ठ संयोजकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने निर्देश दिए कि 30 जुलाई तक मंडल स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा पूरी कर ली जाए। इससे प्रदेशभर में प्रस्तावित जिलावार भ्रमण और संगठनात्मक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाए।

कार्यशाला में विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान को गति देने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने सेवा भाव से संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक  सतीश अग्रवाल सहित निकाय, स्वयं सहायता समूह, पंचायत, एनजीओ, विधि एवं गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश और जिला संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments