राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

मातृशक्ति ने कांग्रेस की महिला विरोधी सोच के खिलाफ बुलंद की आवाज

महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों का देवभूमि में स्वागत हरगिज़ नहीं : रुचि भट्ट

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून आगमन का प्रदेशभर से पहुंची हजारों मातृशक्ति ने कड़ा विरोध किया। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सीएमआई चौक पर एकत्रित हुईं और कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने किया। उनके साथ प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, राज्य मंत्री मधु भट्ट सहित महिला मोर्चा की अनेक प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का अपमान किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का ऐतिहासिक अधिकार दिया, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर दोहरा चरित्र अपनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति राहुल गांधी के आगमन का विरोध कर यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि देवभूमि की महिलाएं महिला सम्मान और सशक्तिकरण के विषय में किसी प्रकार की राजनीति स्वीकार नहीं करेंगी।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस के विरोध में जोरदार नारे लगाए तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस ने सीएमआई चौक पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखा और बैरिकेडिंग पर डटे रहकर कांग्रेस के खिलाफ अपना संदेश बुलंद किया। बाद में पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों के माध्यम से वहां से हटाया।

भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर राजनीति करने के बजाय अपने महिला विरोधी इतिहास पर आत्ममंथन करना चाहिए। उत्तराखंड की मातृशक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी महिला विरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मातृशक्ति की एकजुटता का परिचय दिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments